Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महोबा समेत पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में हो चुका है शामिल, हर वर्ग तक पहुंच रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सीएम योगी

महोबा समेत पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में हो चुका है शामिल, हर वर्ग तक पहुंच रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महोबा में ₹697 करोड़ की लागत से 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले की तस्वीर बदलने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के भ्रष्टाचारियों को बचाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, हम ​सजा दिलाकर रहेंगे...संजय सिंह ने बोला बड़ा हमला

साथ ही कहा, महोबा की पावन भूमि पर आल्हा-ऊदल जैसे वीरों का जन्म हुआ। यहां गुरु गोरखनाथ ने लंबे समय तक साधना की थी। चंदेल राजाओं ने यहां जल संरक्षण के लिए जगह-जगह तालाब खुदवाकर लोक कल्याण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मिशन मोड पर कार्य से यहां अर्जुन सहायक परियोजना पूरी हुई, जिससे महोबा और बांदा की हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा प्राप्त हुई है। आज यहां अन्नदाता किसानों की जमीन की कीमत बढ़ी है, उन्हें सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि, आज महोबा समेत पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बुंदेलखंड में बनी तोप और मिसाइलें न केवल देश की रक्षा कर रही हैं, बल्कि दुश्मनों को थर-थर कांपने पर मजबूर कर रही है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए कड़े निर्देश दिए।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत करने वाले को भी पार्टी टिकट देगी तो मैं उसे जिताने का प्रयास करूंगा: आनंद भदौरिया
Advertisement