मुरादाबाद:- SIR पर काम कर रहे अध्यापक सर्वेश नाम के BLO की मौत हो गयी थी, वही आभा सोलोमन नाम की अध्यापक BLO बीमार हो गयी. दोनों का यही कहना हैं कि SIR का टारगेट पूरा करने की वजह से यह सब हुआ है. आज कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अजय राज इन दोनों परिवार से उनके घर पर जाकर मिले. अजय राय का कहना है की चुनाव आयोग इन BLO पर इस तरह से दबाब ना बनाया जाये जिससे आगे इस तरह की कोई घटना ना हो. उन्होंने यह भी आरोप लगाया की चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के लिए काम कर रही है. इन परिवार वालों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है.
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बीमार बीएलओ आभा सोलोमन के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज मुरादाबाद पहुँचे परिवार से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीएलओ के ऊपर अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है. इन्हें पूरी तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा है. सरकार और चुनाव आयोग से मेरी मांग है कि इनकी पूरी तरह से देखभाल करें, सुविधाएं दी जाए और इनके ऊपर की दबाव न बनाया जाए.
वही प्रदेश के सभी मंडलो में डिटेंशन सेंटर बनाये जाने के सवाल पर बोले:-
यूपी सरकार 2017 से है इतने दिनों से क्या कर रही थी. यह मुख्यमंत्री योगी के केवल और केवल चुनावी प्रोपगेंडा है. यह इसे आगे प्रोपगेट कर रहे है, आम लोगों की जरूरतो पर कोई जवाब नही आ रहा है. वही कफ सिरप में पूरा माफिया तंत्र हावी है योगी की पूरी कैबिनेट हावी है एसटीएफ के लोग गिरफ्तार हो रहे है. बनारस जहां से वो आते है प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है एक तरफ मोदी जी धर्म ध्वजा लहरा रहे है और दूसरी तरफ धार्मिक शहर को बर्बाद जर रहे है. मध्यप्रदेश, राजस्थान में जहरीला सिरप पिला कर लोगो की हत्याए की गई, इसकी जिम्मेदार पूरी यूपी सरकार है. ये सरकार कफ सिरप के माफियाओं को संरक्षण दे रही है. इस पर सरकार को तत्काल जवाब देना चाहिए.
पुतिन की भारत यात्रा पर बोले अजय राय उनका स्वागत करते है बाहर का कोई व्यक्ति हिंदुस्तान में आता उसका हम अभिनदंन करते है. नेताप्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलवाने की वो मांग करते है, विपक्ष के लोगो को भी मिलवाना चाहिए. पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले चर्चित मामले पर बोले देखिये में इतना ही कहना चाहूंगा देश बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जूझ रहा है चर्चा इस पर होनी चाहिए.
पढ़ें :- Rajya Sabha Bypoll : मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद
पढ़ें :- बालाघाट में जिस तरह आदिवासी बच्चों की जान गई, वो पूरी तरह से मध्य प्रदेश में BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी