लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार बनती हुई दिख रही। एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनती हुई दिख ही है। हालांकि, चार जून को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी। इन सबके बीच एग्जिट पोल को लेकर भाजपा के अंदर खुशी की लहर है। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, गुंडों अपराधियों भ्रष्टाचारियों के बूते चुनाव जीतने का युग ख़त्म हुआ।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, गुंडों अपराधियों भ्रष्टाचारियों के बूते चुनाव जीतने का युग ख़त्म हुआ। सुशासन और विकास का गुजरात माडल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए कदम बढ़ा दिया जो रूकने वाला नहीं है। मोदी ही भरोसा, बाक़ी सब धोखा।
गुंडों अपराधियों भ्रष्टाचारियों के बूते चुनाव जीतने का युग ख़त्म हुआ।
सुशासन और विकास का #गुजरात_माडल अब प्रधानमंत्री #नरेंद्र_मोदी_जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए कदम बढ़ा दिया जो रूकने वाला नहीं है।
मोदी ही भरोसा,
बाक़ी सब धोखा।— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) June 2, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके साथ ही उन्होंने एक्स के एक और पोस्ट में लिखा कि, मैं लोकतंत्र के इस पर्व में भीषण गर्मी के बावजूद सातों चरणों में मतदान करने वाले देश के जागरुक मतदाताओं को भी धन्यवाद देता हूं और इस चुनाव के महापर्व को सफल बनाने के लिए उन्हें प्रणाम करता हूं। साथ ही, मैं पहली बार अपने मत का प्रयोग कर प्रजातंत्र के इस उत्सव में भागीदार बनने वाले नव मतदाताओं को भी धन्यवाद देता हूं।