Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में अतिपिछड़ा समाज NDA के 20 वर्षों में सबसे अधिक पीड़ित, अब इस सरकार को है बदलना : तेजस्वी यादव

बिहार में अतिपिछड़ा समाज NDA के 20 वर्षों में सबसे अधिक पीड़ित, अब इस सरकार को है बदलना : तेजस्वी यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, हम इस संविधान व आरक्षण विरोधी, दलित-पिछड़ा और अतिपिछड़ा विरोधी BJP को इसलिए ही बार-बार झुका देते है क्योंकि हमारे पास जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की वैचारिक ताक़त है। जुब्बा सहनी और फूलन देवी जैसी हिम्मत है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज मिलर हाई स्कूल मैदान में “अतिपिछड़ा जगाओ सम्मेलन” में उमड़े भारी जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि 20 वर्षों की भ्रष्ट, लुटेरी, निकम्मी और नकारी NDA सरकार का हटना तय है।

हम इस संविधान व आरक्षण विरोधी, दलित-पिछड़ा और अतिपिछड़ा विरोधी BJP को इसलिए ही बार-बार झुका देते है क्योंकि हमारे पास जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की वैचारिक ताक़त है। जुब्बा सहनी और फूलन देवी जैसी हिम्मत है। बिरसा मुंडा जैसा हौसला है। बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया ज्ञान हमारा पथ-प्रदर्शक है। लालू जी का खून हमारी रगो में है और हमारे समाजवादी पुरखों का आशीर्वाद हमारे साथ है।

उन्होंने ओ लिखा, यह विपक्ष में रहते हमारी ताक़त है कि हमने इसी मोदी सरकार को बहुजन सरोकारों और मुद्दों पर अनेकों बार झुकाकर घुटनों के बल लाए ही नहीं अपितु उनको तानाशाही निर्णय वापस लेने पर मजबूर किया है। अतिपिछड़ा समाज NDA के 20 वर्षों में सबसे अधिक पीड़ित है। अब हम सबने मिलकर इस थकाऊ, उबाऊ और पकाऊ सरकार को बदलना है।

 

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Advertisement