मुंबई। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन (Shruti Haasan)की ब्रिटिश डेब्यू फिल्म द आय (The Eye) का एक इंटिमेट सीन लीक (Intimate scene leaked) हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बता दें कि यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसे डाफ्ने श्मोन (Daphne Schmon) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रीमियर 2023 के London Independent Film Festival और मुंबई के WENCH Film Festival में किया गया था।
पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'
‘द आय’ से लीक हुए दृश्य का स्क्रीनशॉट
फिल्म में श्रुति हासन एक विधवा (Widow) की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने दिवंगत पति की अस्थियां प्रवाहित करने ग्रीस के एक आइलैंड पर जाती हैं, लेकिन वहां उसे अपने अतीत से जुड़े कई रहस्यों का सामना करना पड़ता है। इसी फिल्म का एक हॉट किसिंग और लवमेकिंग सीन ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें श्रुति हासन अपने को-स्टार मार्क रोउली (Mark Rowley) के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।
‘द आय’ का ट्रेलर देखें:
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
यह सीन X (पहले ट्विटर) और Reddit जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। हालांकि, इसमें कोई न्यूडिटी नहीं है और इसे काफी सेंसिटिव तरीके से फिल्माया गया है। लेकिन इस लीक के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बढ़ गई है। The Eye श्रुति हासन की पहली और अब तक की एकमात्र अंग्रेजी फिल्म है। वह आखिरी बार प्रभास स्टारर फिल्म Salaar: Part 1 – Ceasefire (2023) में नजर आई थीं। जल्द ही वह लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की फिल्म Coolie में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह विजय सेतुपति की The Train और थलापति विजय की Jananayagan का भी हिस्सा हैं।