Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘रामायण’ की सोशल मीडिया पर धूम, इस मूवी से मुख्य किरदार ने अपने पांव खींच लिए पीछे

फिल्म ‘रामायण’ की सोशल मीडिया पर धूम, इस मूवी से मुख्य किरदार ने अपने पांव खींच लिए पीछे

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ (Bollywood movie ‘Ramayana’) इन दिनों काफी चर्चा में है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  अपने रोल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग का एक वीडियो हाल ही में सामने आया था।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में 11वां संदिग्ध इंदौर से गिरफ्तार, सूरत से 2 हथियार बरामद

‘रामायण’ है रणबीर कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट

‘रामायण’ नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मूवी में श्रीराम, तो सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कुछ और कैरेक्टर्स के लिए एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। इस फिल्म में रावण के किरदार को प्ले करने के लिए ‘केजीएफ’ स्टार यश का नाम सामने आया है। जबकि, कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता (Lara Dutta) के नाम की चर्चा है।

एक्ट्रेस अलावा शीबा चड्ढा का नाम ‘मंथरा’ के कैरेक्टर के लिए सामने आया, तो वहीं विभीषण के लिए विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) को लेकर चर्चा बनी हुई है। इन सभी नामों के बीच एक एक्टर ने ‘रामायण’ से खुद को किनारे कर लिया है।

‘रामायण’ से कटा इस एक्टर का पत्ता

पढ़ें :- राधिका आप्टे बोलीं- आलिया-दीपिका जैसी स्टार नहीं, थिएटर में फिल्म चलने की गारंटी नहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमाम चर्चाओं के बीच डायरेक्टर नितेश तिवारी (Director Nitesh Tiwari) की ‘रामायण’ से एक एक्टर ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। यह अभिनेता है ‘केजीएफ’ फेम यश। ऐसी चर्चा है कि यश इस फिल्म से एक्टर नहीं, बल्कि सिर्फ को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ेंगे। वह फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले थे, लेकिन अब ये रोल किसी और को पास हो सकता है।

यश ने ‘रावण’ बनकर मोटी फीस वसूलने से बेहतर फिल्म का को-प्रोड्यूसर बनने में ज्यादा समझदारी समझी है। इसके पहले रामायण फिल्म के सेट से एक्टर्स के लुक और कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद सेट पर नो फोन पॉलिसी लागू कर दी गई है।

Advertisement