पर्दाफाश न्यूज़ भैरहवा नेपाल :: वैश्य समाज की एकजुटता, पहचान और अधिकारों की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल का प्रथम रूपंदेही जिला स्तरीय सम्मेलन भैरहवा के एक प्रतिष्ठित होटल में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
इस ऐतिहासिक सम्मेलन में नेपाल के विभिन्न जिलों से आए वैश्य समाज के 17 घटक संगठनों के अध्यक्षों, महिला प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि काठमांडू जिला अध्यक्ष ई. रामचंद्र शाह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,“वैश्य समाज नेपाल की जनसंख्या का लगभग 35% है, फिर भी वैश्य आयोग का गठन नहीं हो पाया है। यह समय एकजुट होकर संगठन को मजबूती देने का है।”
विशिष्ट अतिथियों में राम उदार महासेठ, बजरंगी प्रसाद शाह, अजय गुप्ता, अमित गुप्ता, पूनम जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक पहचान की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वैश्य समाज अगर संगठित हो जाए, तो यह देश की सबसे बड़ी सामाजिक शक्ति बन सकता है।
सम्मेलन में डॉ. शालिनी भक्ति, राधेश्याम कसौधन, विष्णु पटवा, बैजनाथ अग्रहरि, संजय कौशल, रामकेश गुप्ता, रितेश बरनवाल, किरण शाह समेत अनेक प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किए।
पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है
कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर कांदू ने किया और समापन सभी प्रतिनिधियों की एकजुटता और सहयोग की भावना के साथ हुआ।
अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-अजय कांदू