IPl Retained Player Salary List: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सभी टीमों ने कुल मिलाकर 46 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। हालांकि, सभी 10 टीमों के पास 6-6 खिलाड़ी रिटेन करने का मौका था, उस हिसाब कुल 60 खिलाड़ी रिटेन हो सकते थे।
पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, 174 जान बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने हमें बचाया
आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा 6-6 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने सबसे कम दो ही खिलाड़ी रिटेन किए हैं। इस रिटेंशन के बाद खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन पर मोटी रकम खर्च करते हुए उन्हें 23 करोड़ में रिटेन किया है। इसके अलावा, कई युवा खिलाड़ी जिनकी सैलरी पिछले साल लाखों में थी, वह अब लखपति से सीधे करोड़पति बन गए हैं। फ्रेंचाइजी टीमों ने उनकी सैलरी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है।
लखपति से करोड़पति बनें ये खिलाड़ी
ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स) : 20 लाख से 14 करोड़ हुई सैलरी
मयंक यादव (लखनऊ सुपरजायंट्स) : 20 लाख से 11 करोड़ हुई सैलरी
पढ़ें :- तमिलनाडु में स्टेट हाईवे के साइनबोर्ड में हिंदी शब्द लिखने पर बवाल, सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड
रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु) : 20 लाख से 11 करोड़ हुई सैलरी
रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स) : 55 लाख से 13 करोड़ हुई सैलरी
ट्रिस्टन स्टब्स (डेल्ही कैपिटल्स) : 50 लाख से 10 करोड़ हुई सैलरी
साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) : 20 लाख से 8.5 करोड़ हुई सैलरी
नितीश रेड्डी (सनराइजर्स हैदराबाद) : 20 लाख 6 करोड़ हुई सैलरी
पढ़ें :- आकाश आनंद ने निष्कासन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं और मेरी बुआ मां भी हैं
शशांक सिंह (पंजाब किंग्स) : 20 लाख से 5.5 करोड़ हुई सैलरी
आयुष बडोनी (लखनऊ सुपरजाइंट्स) : 20 लाख 4 करोड़ हुई सैलरी
अभिषेक पोरेल (दिल्ली कैपिटल्स) : 20 लाख चार करोड़ हुई सैलरी
मोहसिन खान (लखनऊ सुपरजाइंट्स) : 20 लाख 4 करोड़ हुई सैलरी