Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking video: लड़की पेड़ पर चढ़ कर रही थी स्टंट, अचानक बिगड़ा बैलेंस और …

Shocking video: लड़की पेड़ पर चढ़ कर रही थी स्टंट, अचानक बिगड़ा बैलेंस और …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, फेमस होने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से भी बाज नहीं आते हैं, लेकिन कई बार स्टंट करने के चक्कर में लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं. ऐसे कई वीडियोज भी आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है.

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जंगल में नदी के ऊपर टूटे हुए पेड़ पर स्टंट करने के दौरान लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वो नदी में गिर जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर खुद को फेमस करने का ये तरीका गलत है. इस वीडियो को @Rupeshk14829210 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है.

पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- रील का ऐसा जूनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- रील के चक्कर में युवा वर्ग पागल हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जंगली के बीचों-बीच नदी के ऊपर स्टंट करती है. गौर से देखने पर समझ में आता है कि एक जगह से छोटी सी नदी बह रही है और उसके ऊपर एक टूटे पेड़ को ब्रिज के तौर पर लगाया गया है, ताकि लोग उसे पार कर सकें. वहीं रील बनाने के चक्कर में लड़की इस पर चढ़कर स्टंट करने लगती है, लेकिन अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधे पानी में गिर जाती है.

Advertisement