लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सराकर पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने जो काम किये हैं, ये सरकार आज भी उसका उद्घाटन कर रही है। समाजवादी सरकार ने सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप किया। लखनऊ मेट्रो जितनी बनी थी उतनी है, वो आगे नहीं बढ़ पाई।
पढ़ें :- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, सर्वसम्मति से इस्तीफा मंजूर
उन्होंने आगे कहा, अमूल का प्लांट है, पराग का प्लांट है, HCL है, IIIT है, डायल 100 है, हेडक्वार्टर है पुलिस का हमने वो बनाया। इन लोगों ने तो JPNIC को भी बर्बाद कर दिया। जिस समय भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था तो उन्होंने तय किया था कि उनका रास्ता समाजवादी होगा, सेक्युलर होगा।
अखिलेश यादव ने कहा, ग्रीन कवर लखनऊ का हम लोगों ने बढ़ाया, रिवरफ्रंट बनाया लेकिन उसे भी इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। जो लखनऊ में भाजपा के विधायक है वो क्षेत्र बदलने की तैयारी में हैं, हम लोग क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे। इसके साथ ही कहा कि, देश में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज कहीं बंद हुए हैं तो उत्तर प्रदेश में हुए हैं।
उन्होंने कहा, अन्याय अत्याचार हर सीमा लांघ गया है, यही तो मॉडल है इस सरकार का। पूरी सरकार वनस्पति के नशे में है। संपूर्ण विश्व के रामभक्त संज्ञान लें जो हो रहा है, दुनिया भर के सनातनी, अयोध्या के पूज्य साधु संत उच्च न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष, समस्त PDA समाज संज्ञान ले। सच्चाई तो ये है चढ़ावा चंदा चोरी का गिरोह जनाक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है।
इसके साथ ही, एथेनॉल के कारण गाड़ियों में आ रही खराबी को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आम लोगों में ये शिकायत आ रही कि इथेनॉल मिलाने से उनकी गाड़ी का मेंटेनेंस और माइलेज खराब हो रहा है। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, सच्चाई ये है कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, खाद नहीं है, डीएपी नहीं है। पूरी मक्का भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने खरीदकर रेट ले लिया, किसानों को सही रेट नहीं मिला।
पढ़ें :- ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा: अखिलेश यादव