लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई पर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, अब क्या वो बुलडोज़र का भी नाम बदलकर उसका दुरुपयोग करेंगे? दरअसल ये जनता का सवाल नहीं, एक बड़ी आशंका है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोज़र को ही नहीं बल्कि बुलडोज़र का दुरुपयोग करनेवालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। आज बुलडोज़र के पहिये खुल गये हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया है। ये उनके लिए पहचान का संकट है जिन्होंने बुलडोज़र को अपना प्रतीक बना लिया था।
न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोज़र को ही नहीं बल्कि बुलडोज़र का दुरुपयोग करनेवालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है।
– आज बुलडोज़र के पहिये खुल गये हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया है।
– ये उनके लिए पहचान का संकट है जिन्होंने बुलडोज़र को अपना प्रतीक बना लिया…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2024
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, अब न बुलडोज़र चल पायेगा, न उसको चलवाने वाले। दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है। आज बुलडोज़री सोच का ही ध्वस्तीकरण हो गया है। अब क्या वो बुलडोज़र का भी नाम बदलकर उसका दुरुपयोग करेंगे? दरअसल ये जनता का सवाल नहीं, एक बड़ी आशंका है।