The India Story Teaser : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Bollywood actress Kajal Aggarwal) और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) अगली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) में नजर आने वाले हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।
पढ़ें :- फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े उठाएंगे मिलावटखोरी का मुद्दा
जानें क्या है ट्रेलर में खास?
टीजर की शुरुआत एक बड़े प्रदर्शन से होती है, जहां किसान और आम लोग सड़कों पर उतरकर वकील अर्चना ( Kajal Aggarwal) के खिलाफ विरोध करते नजर आते हैं। भीड़ उनकी गिरफ्तारी की मांग करती है और गुस्से में उनके पोस्टरों पर कालिख पोतती दिखाई देती है।
यहां देखें टीजर-
इसके बाद कहानी कोर्टरूम में पहुंचती है। यहां श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) का किरदार योगेश पांडे अपनी 7 साल की बेटी की मौत के लिए न्याय मांगता है। उसका कहना है कि उसकी बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई है।
काजल लड़ती हैं केस
इस केस में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) का किरदार अर्चना पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ लड़ाई करती नजर आती हैं। टीजर के आखिर में एक चौंकाने वाला सीन भी है, जहां प्रदर्शन के बीच एक महिला काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को थप्पड़ मार देती है। यह फिल्म पेस्टिसाइड और खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को सामने लाती है और दिखाती है कि कैसे यह धीरे-धीरे हमारी सेहत और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित कर रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में भारत के एक बड़े लेकिन कम चर्चा में रहने वाले पब्लिक हेल्थ इश्यू को दिखाया जाएगा। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। वहीं फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, म्यूजिक कंपोजर मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।