Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘भारतीय अर्थव्यवस्था आर्थिक तबाही के कगार पर’, ‘एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत’ , कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

‘भारतीय अर्थव्यवस्था आर्थिक तबाही के कगार पर’, ‘एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत’ , कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। विदेशी धरती पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर एकबार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कि भारत गंभीर आर्थिक संकट (Major Economic Crisis) के मुहाने पर खड़ा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में भारी बेरोजगारी, कमजोर हो चुके विनिर्माण क्षेत्र और शिक्षा प्रणाली (Education System) में मौजूद गहरी समस्याओं पर चिंता जताते हुए आगाह किया कि यदि भारत मौजूदा आर्थिक नीतियों पर आगे बढ़ता रहा, तो उसे गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ पर सवाल

कांग्रेस नेता ने मंगलवार को अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय (Columbia University) में एक अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत के आर्थिक मॉडल ने करीब एक दशक पहले ही अपेक्षित परिणाम देना बंद कर दिया था। उन्होंने सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘स्टार्टअप इंडिया’ (Startup India) जैसी पहलों की आलोचना करते हुए दावा किया कि ये योजनाएं देश की कमजोर हो चुकी आर्थिक बुनियाद को फिर से मजबूत करने में नाकाम रही हैं।

‘एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि सीधी बात यह है कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। यही वास्तविकता है। आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, मीडिया भी इसे अनदेखा कर सकती है, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत बेरोजगारी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। देश की शिक्षा प्रणाली में भी व्यापक समस्याएं हैं। मंगलवार सुबह न्यूयॉर्क पहुंचे गांधी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय (Columbia University) में सैकड़ों छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

पढ़ें :- सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-एक बेटे ने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात पर कुछ लोग हैरान व्यथित हुए? ये वही हैं जो अपनी पत्नियों और परिवार छोड़ने के आदी हैं

उन्होंने कहा कि छोटे और मझोले व्यवसाय तथा कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)  की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने देश के विनिर्माण क्षेत्र को दोबारा मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अर्थव्यवस्था की रीढ़ कमजोर हो चुकी है: राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा,कि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)  की असली रीढ़ छोटे और मझोले व्यवसाय हैं, जो रोजगार पैदा करने का प्रमुख माध्यम हैं। कृषि भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत के लिए ये दोनों क्षेत्र बुनियादी जरूरत हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था की रीढ़ कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल सेवा क्षेत्र के भरोसे देश की विशाल आबादी को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

रोजगार को लेकर चिंता

कांग्रेस नेता ने कहा,कि आप केवल सेवा क्षेत्र के माध्यम से पर्याप्त लोगों को रोजगार नहीं दे सकते। इससे एक, दो, तीन या पांच प्रतिशत लोगों को अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सभी के भविष्य को सुरक्षित नहीं किया जा सकता। हमने तो मानो यह तय कर लिया है कि हमें विनिर्माण क्षेत्र की जरूरत ही नहीं है।

पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया

निजी निवेश की कमी पर सवाल

गांधी ने देश में निजी निवेश की कमी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जैसे कुछ बड़े उद्योगपतियों के कारोबारी समूह ही लगातार विस्तार कर रहे हैं, जबकि छोटे व्यवसायों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया,कि भारत में निजी निवेश क्यों नहीं हो रहा है? देश में केवल (गौतम) अडानी और (मुकेश) अंबानी जैसे कारोबारी समूह ही क्यों आगे बढ़ रहे हैं? टाटा समूह (Tata Group) पर भी अडानी का प्रभाव लगातार क्यों बढ़ रहा है?

मोदी सरकार पर आर्थिक ढांचे को कमजोर करने का आरोप

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों की मेहनत से जिस आर्थिक ढांचे को खड़ा किया था, उसे कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने इस ढांचे को फिर से मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई और कहा कि मजबूत विनिर्माण क्षेत्र के बिना भारत का सफल आर्थिक विकास संभव नहीं है। गांधी ने कहा कि हम विनिर्माण के बिना सफलतापूर्वक आगे नहीं बढ़ सकते। यह बिल्कुल संभव नहीं है।

Advertisement