पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संविधान, आरक्षण का मुद्दा छाया रहा। पदाधिकारियों ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव जन सम्पर्क करने पर जोर दिया। संचालन महासचिव समसुद्दीन अली ने किया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे पूदेश में पीडीए पंचायत आयोजित किया जा रहा है। इसलिए महराजगंज में भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीडीए पंचायत का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, अल्पसंख्यकों, नौजवानों व महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। सरकार आरक्षण विरोधी कार्य कर रही है। संविधान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, ताकि आरक्षण समाप्त किया जा सके।
संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पीडीए को मजबूत करना होगा। निर्मेष मंगल ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनायोग से चुनाव की तैयारी में जुट जांय। आरक्षण समय की मांग है। इससे असमानता की खाई मिट रही है।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शमीम खान, अर्जुन यादव, शमशुल हुदा, ओमप्रकाश यादव ने भी संबोधित किया।
इस दौरान बाबर अहमद, प्रणव गौतम, विजय यादव, जफर अली, गोरख यादाव,फिरोज आलम, अमरनाथ यादव, नवी हुसैन, राजकुमार प्रजापति, भीम यादव आदि मौजूद रहे।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट