UP Assembly : यूपी विधानसभा में मंगलवार को दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के बिलारी विधानसभा सीट से विधायक फहीम इरफान ने जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार को घेरा। फहीम इरफान ने कहा कि जल जीवन मिशन के आने के बाद गांवों में हैंडपंप गायब हो गए। पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी रोड खोद दी गईं। फहीम ने कहा कि बरेली का भोजीपुरा के अंदर पानी की टंकी गिर गई या सीतापुर में पानी की टंकी गिरी। कई जगह पानी की टंकी गिरी। इसका मुआवजा कौन देगा? सरकार या कंपनी? कहा कि बिछाई पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। कंपनियों ने काम बिगाड़ा और चले गए। विधायक ने सवाल किया कि कमेटी से जांच कराएंगे क्या?
पढ़ें :- IND vs WI : चौथे टी20 में 300 का आंकड़ा होगा पार, हैदराबाद में गेंदबाजों की खैर नहीं!
जानें फहीम ने सदन में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग करने के बाद जो पाइपलाइन डाली गई, उसकी कंडीशन यह है कि जहां-जहां ये योजना शुरू हुई, वहां लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिन्हें आपने टेंडर दिए, उन्होंने बहुत मनमानी की।अब हालात ये हैं कि जिनको टेंडर मिले, उनको पैसा नहीं मिला। वो काम नहीं कर पाए। फहीम इरफान ने कहा कि 1 लाख 96 हजार सड़कों के सापेक्ष 1 लाख 90 हजार ठीक कर दिया गया है। यह रिपोर्ट गलत है। झूठी है। क्या सरकार ने कार्यों की गुणवत्ता के जांच के लिए कमेटी बनाई है? अगर नहीं तो कब तक करेंगे?
बीवी की कसम खाएं कि उनके गांव में नहीं आ रहा है पानी : स्वतंत्र देव
इसका जवाब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) ने देते हुए कहा कि फहीम इरफान बीवी की कसम खाएं कि उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। सदन में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कुल 5 लाख 63 हजार 992 किलोमीटर वितरण प्रणाली के सापेक्ष 5 लाख 15 हजार किलोमीटर वितरण प्रणाली बिछाई गई है। और शेष 1 लाख 90 हजार 105 किलोमीटर सड़कों की पुनर्स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि मैं गांरटी से कह रहा हूं अगर इनके गांव में पानी पहुंचेगा तो मैं आज ही रिजाइन कर दूंगा। मंत्री ने आगे कहा कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसने लिखकर दिया है कि 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। यदि काम नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
पढ़ें :- Delhi-Patna Vande Bharat : दिवाली-छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म , 16 अक्टूबर से नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन!, जानें- किराया, टाइमिंग और ठहराव
जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग
इसके जवाब में फहीम ने कहा कि एक जिले की जांच करा लें। जलशक्ति मंत्री के बयान पर विधायक इमरान आक्रोशित हो उठे। ये बीवी की कसम खाने की बात कह रहे हैं मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मंत्री सदन में झूठे बयान दे रहे हैं। आप फोन करके गांव वालों से पूछ लीजिए, यदि पानी पहुंच रहा होगा तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने योजना की जांच कराने की मांग की।