लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, आस्थाओं का काम लोगों को जोड़ना होता है, इसीलिए तोड़नेवाले भाजपाइयों को चिढ़ होती है। आस्था लोगों को सकारात्मक बनाती है, इसीलिए नकारात्मक भाजपाइयों को चिढ़ होती है। आस्थाओं से लोगों के बीच की दूरी दूर होती है, इसीलिए दरारवादी भाजपाइयों को चिढ़ होती है। अखिलेश यादव ने ये बातें सोशल मीडिया एक्स पर लिखी है।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
इसके साथ ही कहा, आस्था जोड़ती है। जो आस्था जोड़ने का काम करती है हम उसके साथ है। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हम लोग हर आस्था पर आस्था रखते हैं। वह चाहती है लोगों में दूरियां बनी रहे। भाजपा हर जोड़ने वाली चीज से चिढ़ती है। भाजपा नकारात्मक लोगों का समूह है। बीजेपी भेदभाव करती है। भाजपा जो कर रही है, वह सभी लोग जानते है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है।
आस्थाओं का काम लोगों को जोड़ना होता है, इसीलिए तोड़नेवाले भाजपाइयों को चिढ़ होती है।
आस्था लोगों को सकारात्मक बनाती है, इसीलिए नकारात्मक भाजपाइयों को चिढ़ होती है।
आस्थाओं से लोगों के बीच की दूरी दूर होती है, इसीलिए दरारवादी भाजपाइयों को चिढ़ होती है। pic.twitter.com/UH6tGEQKzR
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 23, 2025
उन्होंने आगे कहा, भाजपा पीडीए के खिलाफ है। समाजवादी सरकार में बुनकरों और पसमांदा मुसलमानों के लिए जो काम हुए थे, भाजपा सरकार ने सब रोक दिए। समाजवादी पीडीए से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। उत्तर प्रदेश में बिजली की स्थिति बहुत खराब है। भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। प्रदेश में बिजली की भारी कमी है। बिजली मंत्री जहां-जहां जा रहे है, वहां-वहां बिजली चली जाती है। स्थितियां खराब है।
बिहार में मतदाता सूची पर चुनाव आयोग की कार्यवाही को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट है। चुनाव आयोग पर समय-समय पर उंगली उठी है। उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में हुई धांधलियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कई बार आवाज उठायी है। उप चुनाव में बड़े पैमाने पर बेईमानी हुई। चुनाव आयोग आंखे बंद किए रहा। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी का वोट न कटे। हर वोटर का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो। ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें।