मुंबई। ‘द ताशकंद फाइल्स’ (The Tashkent Files) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस सीरीज की अपनी अगली फिल्म लेकर आए हैं ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) । आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है।
पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल
1946 में हुए कोलकाता दंगों को दिखाएगी फिल्म
‘द बंगाल फाइल्स’ ’ (The Bengal Files) में 1946 में हुए कोलकाता दंगों (Kolkata Riots) और नोआखाली नरसंहार (Noakhali Massacre) की चीजों को दिखाया जाएगा। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिरी है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्हें फिल्म की घोषणा के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं और परेशान किया जा रहा है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ की ये कास्ट आएगी नजर
पढ़ें :- Koffee With Karan Season 9 : करण के शो के पहले मेहमान बने भाईजान सलमान, पूछा ऐसा सवाल शर्म से हुए पानी-पानी, यहां देखें प्रोमो
5 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘द बंगाल फाइल्स’ ’ (The Bengal Files) में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) में भी दिखाई दिए थे।