लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा। राजनीति के लिहाज़ से कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज यूपी की राजनीति में सबसे असरदार रहा है और रहेगा।
पढ़ें :- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बाबू जगदेव प्रसाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने सम्मेलन में सपा बहादुर अखिलेश यादव ने कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज को लुभाने के लिए जो पांसा फेंका है, उस पर इतना ही कहूंगा कि ‘केर और बेर’ का साथ नहीं हो सकता।
बाबू जगदेव प्रसाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने सम्मेलन में सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव ने कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज को लुभाने के लिए जो पांसा फेंका है, उस पर इतना ही कहूंगा कि ‘केर और बेर’ का साथ नहीं हो सकता।
बतौर मुख्यमंत्री, सपा बहादुर की 2012 से 2017 की सपा सरकार…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 8, 2026
पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस
बतौर मुख्यमंत्री, सपा बहादुर की 2012 से 2017 की सपा सरकार में इस समाज ने आपका अत्याचार और गुंडाराज झेला है। महापुरुषों के नाम पर वोट की झूठी राजनीति करने के दिन अब लद चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बने नए संसद भवन के शिखर पर विराजमान सम्राट अशोक की लाट देख लीजिए। भाजपा सरकारों को मालूम है कि महापुरुषों का सम्मान किस तरह किया जाता है।
उन्होंने आगे लिखा, महात्मा ज्योतिबा फुले जी, माता सावित्रीबाई फुले जी और भगवान तथागत बुद्ध के नाम पर भी फ़र्ज़ी राजनीति करने वाली सपा को क़ायदे से मालूम होना चाहिए कि कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा। राजनीति के लिहाज़ से कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज यूपी की राजनीति में सबसे असरदार रहा है और रहेगा।