Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. महाराष्ट्र में HSRP लगवाने की आखिरी तारीख अब 15 अगस्त तक बढ़ी, 16 अगस्त से चालान तय

महाराष्ट्र में HSRP लगवाने की आखिरी तारीख अब 15 अगस्त तक बढ़ी, 16 अगस्त से चालान तय

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने पुराने वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (High-Security Registration Plate) लगवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब वाहन मालिकों को 15 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है। इसके बाद 16 अगस्त से ट्रैफिक विभाग (Traffic Department) द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय (State Transport Commissioner’s Office) की ओर से शुक्रवार को दी गई।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

यह तीसरी बार है जब राज्य सरकार ने HSRP की डेडलाइन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले यह समयसीमा 31 मार्च से अप्रैल के अंत तक, और फिर 30 जून तक बढ़ाई गई थी। परिवहन विभाग (Transport Department) के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड हुए 2.10 करोड़ पुराने वाहन हैं, लेकिन बीते छह महीनों में सिर्फ 23 लाख वाहनों पर ही HSRP लग पाई है।

16 अगस्त से शुरू होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग (Transport Department) ने स्पष्ट किया है कि जो वाहन HSRP नहीं लगवाएंगे, उन पर 16 अगस्त से चालान और अन्य कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिन वाहनों के मालिकों ने 15 अगस्त से पहले वैध अपॉइंटमेंट बुक कर लिया होगा, उन्हें कार्रवाई से राहत मिलेगी।

वेबसाइट से बुक करें अपॉइंटमेंट

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

HSRP लगवाने के लिए वाहन मालिक परिवहन विभाग (Transport Department) की वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग (Transport Department) ने बताया कि एक लंबी टेंडर प्रक्रिया के बाद तीन कंपनियों को राज्यभर में HSRP लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह कंपनियां कुल 2.10 करोड़ पुराने वाहनों पर HSRP लगाएंगी, जबकि राज्य में कुल वाहन संख्या 4 करोड़ से अधिक है। गौरतलब है कि HSRP प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी और पहली डेडलाइन 31 मार्च रखी गई थी।

Advertisement