Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला; जानिए FREE में लाइव मैच कब और कहां देख पाएंगे

आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला; जानिए FREE में लाइव मैच कब और कहां देख पाएंगे

By Abhimanyu 
Updated Date

Zimbabwe vs India 5th T20I: आज रविवार (14 जुलाई) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज का आखिरी मैच हरारे में खेला जाएगा। कल (शनिवार) को खेले गए सीरीज के चौथे मैच में भारत ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल करके सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना ली थी। ऐसे में आखिरी मैच में जीत या हार से सीरीज पर ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। हालांकि, दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेंगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम जिम्बाब्वे पांचवां टी20आई मैच कब और कहां खेला जाएगा। और मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकेगी।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

IND vs ZIM पांचवां टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs ZIM पांचवां टी20 मैच कब शुरू होगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी20 मैच भारतीय समयानुसार, रविवार 14 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

IND vs ZIM पांचवां टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM पांचवें टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके लिए आपके पास Sony Liv ऐप का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

IND vs ZIM पांचवें टी20 मैच की भारत में फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवें टी20 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियो यूजर्स देख सकते हैं। जियो टीवी एप में सोनी स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बिलकुल मुफ्त में देख सकते हैं।

IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 11 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 8 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मैच जीत पायी है।

Advertisement