Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर गिरा, मलवे में दबे मजदूरों को निकाला जा रहा बाहर

गाजियाबाद में निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर गिरा, मलवे में दबे मजदूरों को निकाला जा रहा बाहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर भरभराकर गिर गया। इस दौरान वहां पर काम कर रहे कई मजदूर मलवे के नीचे दब गए। इस हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मलवे के नीचे दबे मजदूरों को निकालना शुरू किया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक छह घायलों के उपचार में जुटे हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची है।

पढ़ें :- केतन अग्रवाल की मौत का मामला हत्या में बदला, मंगेतर और प्रेमी ने लोहागढ़ किले से दिया था धक्का, पुलिस के खुलासे से टूटा परिवार, बोले-उसे फांसी दो
Advertisement