Nagaland: सोशल मीडिया पर इन दिनों नागालैंड के एक नन्हे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा पूरे आत्मविश्वास और भावनाओं के साथ राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाता नजर आ रहा है। उसकी आवाज और राष्ट्रगान पेश करने के अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खास बात यह है कि इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
पढ़ें :- आसमान फटे चाहे धरती, लेकिन नहीं रुकनी चाहिए दोस्त की शादी! देखिये कैसे दूल्हे को पीठ पर बैठाकर उफनता नाला पार कराया
कौन है ये बच्चा जिसने आंनद महिंद्रा को भी बनाया फैन
वीडियो में नजर आ रहे बच्चे का नाम याटो वांगनाओ बताया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे ने जिस अंदाज में राष्ट्रगान गाया, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। बच्चे की आवाज में जोश के साथ-साथ देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना साफ नजर आती है। लोग नॉर्थ-ईस्ट की इस खूबसूरती और संस्कृति की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो भारत की विविधता और अलग-अलग राज्यों की प्रतिभाओं को देश के सामने लाने का काम करते हैं।
उद्योगपति ने की नागालैंड टूरिज्म की जमकर तारीफ
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर भारत के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो देश की विविधता, संस्कृति और प्रतिभा को सामने लाते हैं। नागालैंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने राज्य की खूबसूरती और वहां घूमने की इच्छा को भी जाहिर किया। महिंद्रा ने लिखा कि इस वीडियो को सुनने के बाद नागालैंड को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर क्यों नहीं रखा जाना चाहिए? उनके पोस्ट के बाद यह वीडियो और तेजी से लोगों तक पहुंचने लगा।
पढ़ें :- Video-उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, 13 अस्पताल में कराए गए भर्ती
After hearing young Yato Wangnao sing the National Anthem on our 80th Independence Day, how could Nagaland not be on top of the travel bucket list today?#SundayWanderer
(Video courtesy @nehaGurung1692 ) pic.twitter.com/cSuSJQdGWb
— anand mahindra (@anandmahindra) August 16, 2026
वीडियो देखने वाले कई यूजर्स बच्चे के राष्ट्रगान गाने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। खासतौर पर राष्ट्रगान के आखिर में बच्चे द्वारा ‘जया हे’ बोलने के अंदाज को लोग बेहद प्रभावशाली बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बच्चे की आवाज सुनकर देशभक्ति का जज्बा और मजबूत महसूस होता है।
पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO
एक छोटे से बच्चे की बुलंद आवाज में गूंजता राष्ट्रगान अब सोशल मीडिया पर लोगों के लिए गर्व और भावनाओं का वीडियो बन गया है। स्वतंत्रता दिवस के माहौल के बीच सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर दिखाया है कि देशभक्ति की भावना उम्र और जगह की मोहताज नहीं होती।