Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं या फिर जेल में हैं…हमीरपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं या फिर जेल में हैं…हमीरपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हमीरपुर में ₹636 करोड़ से अधिक लागत की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट, प्रमाण-पत्र, चेक एवं लैपटॉप भी वितरित किए गए।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ने कहा, हमीरपुर में अब धर्मस्थलों को नई पहचान मिल रही है। तालाब खुदवाए जा रहे हैं, जल संरक्षण के बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं। हर घर नल से जल योजना यहां व्यापक परिवर्तन का कारक बनेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश में ही गोला-बारूद, तोप और मिसाइल का निर्माण संभव हुआ है। हम सबने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की सेना की ताकत और स्वदेशी रक्षा क्षमता का पराक्रम देखा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, याद करिए आज से 9 साल पहले बुंदेलखंड के लिए कने​क्टिवी नहीं थी। सड़कें गड्ढे में थीं। पानी के लोग यहां पर परेशान थे। नौजवान अपनी पहचान के संकट के लिए परेशान थे। माफिया हावी थे, बालू माफिया, भू माफिया और खनन माफिया ये जनपद में हावी होकर जनता का शोषण करते थे। लेकिन पिछले 12 सालों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, अब पहचान का संकट नहीं है। पहले ये जातिवाद की राजनीति करते थे। सत्ता में आते हैं तो परिवार का पेट भरते हैं, उनको अपने परिवार के अलावा कुछ नहीं दिखता है। लेकिन मोदी जी के लिए 140 करोड़ भारत ही परिवार है और हमारे लिए 25 करोड़ उत्तर प्रदेश के लोग परिवार हैं। उन्होंने आगे कहा कि, नए भारत की तर्ज पर यूपी ने भी अपनी नई पहचान बनाई है। हर घर जल योजना के तहत अब लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है।

साथ ही कहा कि, समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जनपद में एक माफिया खड़े रहते थे। ये माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे, अवैध खनन करते थे और व्यापारियों व बेटियों पर संकट पैदा करते थे। उन्होंने कहा कि, ये पुलिस पर हमला करते थे। इससे बुंदेलखंड और हमीरपुर की छ​वि खराब होती है। लेकिन अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं या फिर जेल में हैं।

पढ़ें :- महोबा समेत पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में हो चुका है शामिल, हर वर्ग तक पहुंच रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सीएम योगी

 

 

Advertisement