लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता रविवार दोपहर ही मायके से ससुराल आई और बच्चों को खाना खिलाकर कमरे में गई। कुछ ही देर के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। विवाहिता की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी की साइबर अटैक ने खोली पोल
विवाहिता के पास से सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप मुझे समझ नहीं पाए। बस इतनी शिकायत है। आशंका है कि घरेलू कलह में विवाहिता ने जान दी है। हालांकि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लिखा है कि किसी पर कोई कार्रवाई न की जाए।
लखनऊ में तोड़ा दम
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर निवासी संगम की पत्नी अंजली (22 वर्ष) ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चले इलाज के दौरान हालत में कोई सुधार न होने की वजह से चिकित्सकों ने अंजली को लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां रविवार रात तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।
मायका पक्ष ने जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप
पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा
इसकी जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता को ससुरालियों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। सुसाइड नोट में किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन जो बातें लिखी हैं उससे प्रतीत होता है कि अंजलि और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
सुसाइड नोट (Suicide Note) में लिखा है, ‘संगम जी, आप हमेशा कहते थे कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। आपकी जिंदगी सुधारने के लिए मैंने यह किया है। मुझे माफ कर देना। मैं आप से लड़ाई करती थी, अब नहीं करुंगी। मेरी कसम आप दूसरी शादी कर लेना। आप उसके साथ खुश रहना। हमें आप से सब कुछ मिल गया है। अब इस दुनिया से मुझे कोई शिकायत नहीं है। पति के लिए यह भी लिखा है कि मेरे पैसों से ही कफन लाना, सिर्फ सिंदूर अपने पैसों से लाना। आगे लिखा कि आप मुझे समझ नहीं पाए, बस इतनी शिकायत है।