Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर बनाया संगठित अपराध का सिंडिकेट : राहुल गांधी

मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर बनाया संगठित अपराध का सिंडिकेट : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government ) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पिछले 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षाओं में चोरी और टेंडर धांधली को संरक्षण देकर एक संगठित अपराध का सिंडिकेट तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस व्यवस्था ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है और शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदीप मौर्य ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, जल्द मिला समाधान का आश्वासन
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक यह सरकार सत्ता में है, तब तक देश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहेगा और परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होती रहेगी। परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों (जैसे NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं) को लेकर कांग्रेस पार्टी  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि परीक्षा और टेंडर प्रक्रिया में शामिल बड़े सिंडिकेट तथा पेपर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

Advertisement