Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, जीवन में उतना ही…सिपाहियों को नियुक्ति-पत्र वितरण के दौरान बोले सीएम योगी

ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, जीवन में उतना ही…सिपाहियों को नियुक्ति-पत्र वितरण के दौरान बोले सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस को नियुक्ति-पत्र वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के कर-कमलों द्वारा आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल यूपी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

गरीब से गरीब परिवार का बेटा हो, चाहे जनजातीय परिवार का हो, वंचित, दलित परिवार का हो, अति पिछड़ी और पिछड़ी जाति का हो या फिर बेटियां हों, सभी को बिना भेदभाव के मेरिट के आधार पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने 8.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां उत्तर प्रदेश के नौजवानों को दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश के प्रति परसेप्शन बदला है। विगत 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने ‘बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके, दंगा मुक्त, भय मुक्त वातावरण देकर के उत्तर प्रदेश को टूरिज्म और निवेश के क्षेत्र में एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।

इसके साथ ही आगे कहा, अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस बल में विगत 8 वर्षों में यूपी पुलिस ने 2.16 लाख पुलिस कार्मिकों की भर्ती की है। केवल यह भर्ती ही नहीं की, बल्कि यूपी पुलिस को ‘मॉडर्न पुलिस’ बनाने की दिशा में भी कार्य किए। उत्तर प्रदेश में UP Police की ट्रेनिंग क्षमता को भी बढ़ाने का काम किया है। वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीक का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में 8 नई फॉरेंसिक लैब बनकर के चालू हो चुकी हैं। 6 नए पर काम चल रहा है। 75 जनपदों में गृह मंत्रालय के सहयोग से हम लोगों ने 2-2 मोबाइल फॉरेंसिक लैब उपलब्ध करवाई हैं और तीसरी उपलब्ध कराने की कार्यवाही को भी आगे बढ़ाया गया है।

ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्दीधारी बलों के लिए एक नियम है-जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने खिलाफ विकृत धारणा को बदलने का काम किया है। आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अपने व्यवहार से जन हितैषी बनिएगा।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement