पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका सभागार में नगर के सफाई कर्मियों दिवाकर, संतोष, सलीम, गंगू और परवेज़ आलम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।
पढ़ें :- मिशन शक्ति फेज-6.0: नौतनवा में एक दिन की प्रतीकात्मक सभासद बनीं छात्रा सिमरन वर्मा
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “यह दिन उन करोड़ों मजदूरों और कामगारों को समर्पित है, जिनकी मेहनत और पसीने से दुनिया चलती है। श्रमिक दिवस हमें उनके अधिकारों, गरिमा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की लड़ाई की याद दिलाता है।”
कार्यक्रम में प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, प्रमोद पाठक, गयासुद्दीन, श्रवण कुमार, विकास मौर्य, कमलेश पासवान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट