पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां में आज एक दिवसीय जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने मुन्दर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवां तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी का स्वागत कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुलेखा त्रिपाठी ने अंगवस्त्र भेंटकर किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजकुमार गौड़ सहित कॉलेज के शिक्षकगण मौजूद रहे।