Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोहर्रम पर्व को लेकर कर्बला की सफाई व्यवस्था का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मोहर्रम पर्व को लेकर कर्बला की सफाई व्यवस्था का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: मोहर्रम पर्व को लेकर नगर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने शुक्रवार को वार्ड नं.4 विष्णुपुरी स्थित कर्बला परिसर का निरीक्षण किया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम के मद्देनजर सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कर्बला परिसर में चल रहे विशेष सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उसे समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सभासद अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, राहुल दुबे, मदनलाल वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा मोहर्रम के पूर्व नगर के विभिन्न ताजिया जुलूस मार्गों की सफाई, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement