मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ (Battle of Galwan) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का नाम ही बदल दिया है। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म अब ‘बैटल ऑफ गलवां’ (Battle of Galwan) के नाम से रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने फिल्म के नए नाम की भी घोषणा कर दी है।
पढ़ें :- "सलमान खान डर गया?" आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?
फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर सलमान खान (Salman Khan) ने सोमवार को फिल्म के नए नाम के साथ एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में सलमान खान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इंटेंस लुक में सलमान खान (Salman Khan) की आंखें दिख रही हैं, जिनमें गुस्सा और जोश नजर आ रहा है।
पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
सलमान के चेहरे पर खून लगा हुआ और वो मोटी जंजीर से बंधी एक लकड़ी को पकड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में युद्ध के दौरान सैनिक नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते ही मेकर्स ने फिल्म का नया नाम भी रिवील कर दिया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी।
जानें क्या आगे बढ़ाई गई रिलीज डेट?
‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन अब सलमान खान (Salman Khan) ने नाम बदलने वाली जो पोस्ट साझा की है, उसमें कहीं भी फिल्म की रिलीज डेट नजर नहीं आ रही है। न ही फिल्म के पोस्टर पर और न ही कैप्शन में कहीं भी 17 अप्रैल या कोई भी रिलीज डेट नहीं दिख रही है। इसके बाद अब सवाल ये भी उठता है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है?
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने है किया
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। जबकि फिल्म को सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स द्वारा के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में गोविंदा के भी नजर आने की संभावना है। यह फिल्म 2020 के दौरान गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है।
पढ़ें :- Video-हरदोई रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ा हादसा,दो बसों के बीच पिसकर महिला की मौत, 10 साल पहले पति ने भी ऐसे ही हादसे में गंवाई थी जान
सलमान खान ने मुंबई में अखिलेश यादव से की थी मुलाकात
मुंबई मिलन! @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/dgeGhXUxdc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2026
हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी सलमान खान (Salman Khan) के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘मुंबई मिलन’ ही लिखा था।