राजधानी लखनऊ की जनता के लिए गर्व और भावना के लिए के बड़ी खबर सामने आई है । यहाँ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम से जाना जाएगा। बता दें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जो की लखनऊ से पाँच बार संसद रह चुके हैं । इस घोषणा के साथ ही न सिर्फ शहर के गौरव में बढ़ावा हुआ है, बल्कि अटल जी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की दिशा में एक और अहम कदम भी बढ़ाया गया है।
पढ़ें :- 'भला क्या जलाये कोई दीया, जब पानी में डूब गया है दीप...' अखिलेश ने बाढ़ के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
वहीं रेलवे अधिकारियों जानकारी दिया है की जल्द ही गोमती नगर रेलवे स्टेशन को अटल बिहारी वाजपेई टर्मिनल के नाम से जाना जाएगा। बता दे स्टेशन परिसर में अटल जी की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और देशहित में किए गए कार्यो की प्रेरणा मिलती रहे।
बैठक में लिया गया फैसला
यह निर्णय हाल ही में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बैठक में लिया गया। ये बैठक विराम खंड स्थित मनीषा मंदिर में आयोजित हुई थी। इस बैठक में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने पर विचार हुआ और स्टेशन का नाम अटल जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मौजूद रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए न सिर्फ स्टेशन का नाम बदलने का समर्थन किया, बल्कि अटल जी की प्रतिमा लगवाने की भी घोषणा की।
पढ़ें :- दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में पीड़िता की लाश को खाते दिखे कुत्ते