Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवागत जिलाधिकारी पहुंचे सोनौली बार्डर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नवागत जिलाधिकारी पहुंचे सोनौली बार्डर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली का आज दोपहर निरीक्षण करते हुए महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना भी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) कैंप का अवलोकन किया और अधिकारियों से सीमा पर तैनात सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हर हाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्री शर्मा ने सीमा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वार्ता की और उन्हें निर्देशित किया कि दोनों देशों के नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आव्रजन (इमिग्रेशन), कस्टम और एसएसबी के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी, ताकि सीमा पर आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement