Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का रहने वाला 19 साल का कुणाल  iPhone खरीदने की जिद कर रहा था। जांच में सामने आया है कि कुणाल ने हाल ही में एक iPhone खरीदा था और उसकी EMI भरने के लिए परिवार से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता के साथ पेमेंट को लेकर उसकी तीखी बहस हो गई थी। तभी पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से बाहर निकल गया। गुस्से में युवक खवल्या पहाड़ के एक ऊंचे और खतरनाक हिस्से पर जा चढ़ा।

पढ़ें :- खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत पार, RBI की अपर लिमिट किया क्रॉस

जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और परिजन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जाती रही। उसकी मां संगीता भी लगातार बेटे से वापस आने की अपील करती रहीं।

बेटे को मनाने के लिए मां ने उतार दिया मंगलसूत्र

बताया जा रहा है कि बेटे को समझाने के दौरान मां ने अपना मंगलसूत्र तक निकालकर उसके सामने फेंक दिया। उन्होंने बेटे से कहा कि अगर विवाद पिता से है तो वे दोनों अलग रह लेंगे, लेकिन वह अपनी जान जोखिम में न डाले। लेकिन इसके बावजूद वह युवक नहीं माना। कुछ ही देर बाद एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे भयावह पल सामने आ गया।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को किया स्वागत, बोले-सच में सफलता तब मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ होगा सक्रिय

 

पढ़ें :- Viral Video : कौशाम्बी में चलती बाइक पर युवक व युवती के रोमांस का खतरनाक स्टंट वायरल, पुलिस ने शुरु की जांच

हालात तब बेहद खतरनाक हो गए, जब अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे गिरने लगा। अपने बेटे को गिरता देखकर पिता उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी संतुलन नहीं संभाल पाए और बेटे के साथ नीचे जा गिरे लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी का दिल दहला दिया। अपने पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते देखकर मां भी खुद को रोक नहीं पाईं। खबरों के मुताबिक उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

हादसे के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से खदान में उतरकर बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए और अस्पताल भेजे गए।

एक महंगे स्मार्टफोन को लेकर शुरू हुआ विवाद इस परिवार के लिए ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस दर्दनाक हादसे पर हैरानी और दुख जता रहे हैं।

 

 

 

पढ़ें :- NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के जवाब ने बढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी सस्पेंस
Advertisement