Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. SpiceJet Flight में शौचालय का लॉक खराब होने एक घंटे तक फंसा रहा यात्री, एयरलाइन ने दी ये सफाई

SpiceJet Flight में शौचालय का लॉक खराब होने एक घंटे तक फंसा रहा यात्री, एयरलाइन ने दी ये सफाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई।  मुंबई से बेंगलुरु (Mumbai to Bangalore) जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट (SpiceJet Flight) में 16 जनवरी को एक यात्री दुर्भाग्य से शौचालय के अंदर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। उड़ान के दौरान दरवाजे के लॉक में खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी। स्पाइसजेट (SpiceJet) ने बताया कि यात्रा के दौरान, हमारे चालक दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। स्पाइसजेट (SpiceJet)  के प्रवक्ता ने बताया कि बंगलूरू (Bangalore) पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

Advertisement