नई दिल्ली। बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साफ दिख रहा है कि लोग बीजेपी (BJP) से थक और ऊब चुके हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने दावा किया कि जनता अब समझ रही है कि क्या हो रहा है और क्या नहीं? यह बदलाव की शुरुआत है।
पढ़ें :- हरीश रावत ने फतवा जारी करने वाले मौलाना की लगाई क्लास, सारा अली के मंदिर दर्शन का किया समर्थन,बोले- ऐसी असहिष्णुता देश को कहां ले जाएगी?
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली पर कब्जा कर लिया। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
बांकीपुर में कितने वोटों से जीते प्रशांत किशोर?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले।
दतिया में कांग्रेस की वापसी
पढ़ें :- यूपी में दीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, चालक-परिचालकों को प्रतिदिन मिलेगी 400 रुपये प्रोत्साहन राशि
वहीं, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस को 66,757 (42.39%) वोट मिले, जबकि भाजपा 60,741 (38.57%) वोटों पर सिमट गई। सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह रहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा के वोटों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई, जबकि आजाद समाज पार्टी ने तीसरे मोर्चे के रूप में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।