Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज़म ख़ान के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका यूपी ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी जवाब: अखिलेश यादव

आज़म ख़ान के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका यूपी ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी जवाब: अखिलेश यादव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी आज़म ख़ान (Azam Khan) के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी। जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार (BJP Government) को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं। सब, सब समझ रहे हैं। ये बात पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर में लिखी है।

पढ़ें :- Viral : कांग्रेस बोली-पीएम मोदी और BJP ने यमुना सफाई का खूब ढिंढोरा पीटा, छठ महापर्व में महिलाओं को जहरीले झाग वाले पानी में पूजा करने को छोड़ा

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। जिसमें उनकी ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल पक्ष रख रहे हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान के खिलाफ जारी कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।

31 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अक्टूबर में जमानत दे दी थी, लेकिन 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें मौलान जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई की गाजियाबाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आज खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहबाद ट्रांसफर कर दिया था और अंतरिम विचार करने के निर्देश दिए थे। आज इस मामले में सुनवाई जारी है। आजम खान की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल दलील पेश कर रहे हैं। कपिल सिब्बल ने 31 अक्टूबर की ईडी की कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया. जबकि ईडी ने इससे इंकार किया है। फिलहाल दोनों ओर से जिरह जारी थी। शाम तक हाईकोर्ट इस मामले में कोई फैसला दे सकता है।

 

Advertisement