Case of threat to CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को धमकी भरे मैसेज लिखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम अंकित गोयल बताया जा रहा है और वह बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने दिल्ली मेट्रो और मेट्रो स्टेशनों पर सीएम केजरीवाल के लिए धमकी भरे मैसेज लिखे थे।
पढ़ें :- जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर, कहा-गुमराह करने वाले पोस्ट हुए शेयर
दरअसल, 19 मई को पटेल नगर (Patel Nagar) और राजीव चौक (Rajeev Chowk) मेट्रो स्टेशन पर अंग्रेजी में लाल मार्कर से सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को लेकर धमकी भरा मैसेज (Threatening Message) लिखा था। आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बीजेपी और पीएमओ पर आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बुधवार (22 मई) को आरोपी अंकित गोयल को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी बेहद पढ़ा लिखा है और वह एक नामी बैंक में काम करता है, लेकिन वह किसी राजनीतिक दल से भी जुड़ा नहीं है।