Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Mahotsav 2025: लखनऊ महोत्सव में बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में भरा कीचड़, 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना पड़ा फीका

Lucknow Mahotsav 2025: लखनऊ महोत्सव में बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में भरा कीचड़, 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना पड़ा फीका

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

लखनऊ में बारिश के कारण  कौशल महोत्सव की रौनक वो नहीं रही जो हर साल देखने को मिलता था ।  प्लेसमेंट काउंटर में कीचड़ और पानी भरा होने के कारण  कंपनी के प्रतिनिधि बाहर बैठे हुए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठा दिया गया है। कई प्रयासों सुबह 11:30 तक साक्षात्कार की प्रकिया शुरू नहीं हुई है।काल्विन कॉलेज कैंपस में दो दिवसीय कौशल महोत्सव की शुरुआत हुई जहां बारिश और प्रशासन  के कारण नौकरी तो दूर  दोपहर तक साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई। दरअसल प्लेसमेंट बोर्ड पर कंपनियों के डिटेल्स दिये गए थे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

इसमें कंपनी, पद, स्थान, वेतन और युवाओं की शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियां शामिल हैं। व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए मौके पर जिलाधिकारी विशाख जी, सीडीओ अजय जैन, आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, पुलिस के अधिकारी व अन्य मौजूद हैं।कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से महोत्सव के लिए की गई अच्छी ख़ासी व्यवस्था युवाओं के किसि काम नहीं आई। विभाग के अफसरों ने दावा किया है  कि 100 से अधिक बड़ी कंपनियों में 20 से 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

दो दिवसीय कौशल महोत्सव में एग्जिबीशन भी लगाया गया है। जहां युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी जा रही है। चयनित युवाओं को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र देंगे।बारिश से कॉल्विन कॉलेज के फील्ड्स में पानी भरने से युवाओं को वेटिंग हाल और इधर-ऊधर मैदान में शरण लेनी पड़ी।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement