लखनऊ: शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर को पुलिस हजरतगंज थाने ले आई है। तीनों आरोपियों के मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने फरार श्रद्धा दुबे पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। मॉडल और उसके साथियों को 20 अक्टूबर को नागपुर से यूपी एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था।
पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
नागपुर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद यूपी पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ पहुंची है। तीनों मुख्य आरोपियों से मामले में पूछताछ की जाएगी। श्रद्धा के साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर भी पकड़े गए थे। वहीं, नामजद आरोपी आमिर की गिरफ्तारी की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शिवा शर्मा की मौत के बाद कई ऑडियो सामने आ चुके हैं। जिनमें श्रद्धा की ओर से कथित तौर शिवा को धमकी दी गयी। वहीं, मृतक की रंजना शर्मा ने श्रद्धा और उसके साथियों पर बेटे की हत्या, ब्लैकमेलिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि 9 अक्टूबर को लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। कथित तौर पर शिवा और श्रद्धा लिव-इन में रह रहे थे। इस घटना के बाद आरोपी श्रद्धा अपने साथियों के साथ फरार थी। वह बार-बार लोकेशन बदल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उस पर पहले 25,000 और फिर 50,000 हजार का इनाम घोषित किया था। इस बीच, श्रद्धा के मीडिया में बाइट देने और उसके पुलिस की पहुंच से दूर होने को लेकर भी सवाल खड़े हुए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रद्धा के हाई-प्रोफाइल लोगों से संबंध होने की ओर इशारा किया था।