Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Apple वॉच सीरीज 9 की कीमत हुई धड़ाम, हाथ से जानें न सस्ते में खरीदने का मौका

Apple वॉच सीरीज 9 की कीमत हुई धड़ाम, हाथ से जानें न सस्ते में खरीदने का मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Apple Watch Series 9 Price Cut : पिछले साल एपल के वंडरलस्ट इवेंट में Apple वॉच 9 सीरीज को कई अपग्रेड फीचर्स के साथ दो केस साइज 41mm और 45mm में लॉन्च किया गया था। इस वॉच के 41mm और 45mm दोनों की लॉन्च के वक्त कीमत 41,900 रुपये और 44,900 रुपये थी। वहीं, अमेजन पर इस वॉच की कीमतों में कटौती देखी गयी है।

पढ़ें :- ग्लोबल मार्केट में  Huawei nova 16s Pro लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

दरअसल, Apple वॉच सीरीज 9 की कीमत अमेजन पर 8000 रुपये कम में देखी गई है। यह डिस्काउंट 5 मिमी जीपीएस संस्करण पर दिया जा रहा है। इसके 45mm GPS वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट लगने के बाद 37,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा एक्सचेंज डील के तहत 27,550 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,594 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इस पर अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस पर ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है। वॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंडवांस SiP दिया गया है, जिसमें दूसरी पीढ़ी का UWB चिपसेट और एक नया 4-कोर न्यूरल इंजन शामिल है। सिंगल चार्ज में नॉर्मल यूज पर 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और लो पावर मोड में यह 36 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

नई स्मार्टवॉच में इनोवेटिव डबल टैप गेस्चर, ऑन डिवाइस सिरी, म्यूजिक प्लेबैक के लिए यूजर कंट्रोल, मैनेज अलार्म जैसे फीचर दिए गए हैं। इसे इशारों के साथ कैमरा रिमोट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Advertisement