लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध कटाई और पशुओं के हिंसक होने पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे। दरअसल, इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर समेत अन्य जगहों पर जंगली जानवरों के हमले काफी बढ़े हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। अखिलेश यादव ने जंगली जानवरों के हमले और घायल की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि, 2024-25 में जंगली जानवरों के हमले से 60 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 220 लोग इस हमले में घायल हुए हैं।
मानव-वन्य जीव संघर्ष के लिए भाजपा सरकार की अवैध कटाई करवाने की मिलीभगत ज़िम्मेदार है। जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे जहाँ मानव जब डरकर अपना बचाव करेगा तो फिर संघर्ष होंगे, जिनमें से अधिकांश प्राणघातक साबित होंगे।… pic.twitter.com/bv2aZQtGEC
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 20, 2025
पढ़ें :- आधार में जन्मतिथि बदलवाने के नियम होंगे सख्त, 15 अक्तूबर से नई व्यवस्था होगी लागू
वहीं, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, मानव-वन्य जीव संघर्ष के लिए भाजपा सरकार की अवैध कटाई करवाने की मिलीभगत ज़िम्मेदार है। जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे जहाँ मानव जब डरकर अपना बचाव करेगा तो फिर संघर्ष होंगे, जिनमें से अधिकांश प्राणघातक साबित होंगे। पूर्ण पतन की ओर बढ़ती भाजपा सरकार के इस अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही है।