Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात, इनका आंदोलन देश के लिए नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए : केशव मौर्य

भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात, इनका आंदोलन देश के लिए नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी की इस कार्रवाई पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ईडी पर केंद्र सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- सरकार ने CJP के इन छह सवालों को लोकसभा में किया नामंजूर! सौरव दास ने पूछा- संसद नहीं तो कहां मिलेगा जवाब

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात है। खुद पार्टी के दो पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, फिर भी कांग्रेस का उनके बचाव में उतरना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस का आंदोलन देश के लिए नहीं, सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए है।

पढ़ें :- कोई भी कपड़ा 16 मिनट के लिए सिर्फ 16 रूपय में, दुकानदार ने अपने जन्मदिन पर रखा ऑफर, भीड़ को मिली पुलिस की लाठियां

बता दें कि, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है।

Advertisement