नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, values भी हैं और एक कमिटमेंट भी है। इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर सी परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है। यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है- Waka. Waka सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है, ये हमारी shared journey की प्रतीक है और आज भारत-न्यूजीलैंड की यही Waka एक नए जर्नी पर निकलने के लिए तैयार है।
पढ़ें :- 25 साल पहले न्यूजीलैंड में ये मफलर भेंट मिला था, आज भी संभालकर कर रखा हूं यहां के लोगों की निशानी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है… ऐसे कितने ही नाम हैं, जहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए हैं और न्यूजीलैंड के लीडर से जब भी मैं मिला हूं आप सभी की प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है।
उन्होंने आगे कहा, हर युग में… हर दौर में भारत ने खुद को TRANSFORM किया है और इसका कारण है हमारी सीखने की ललक। भारत सबसे सीखता है… हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है। और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है। न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है, जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का राइट दिया था। आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसाइटी में women बहुत बड़े पैमाने पर कंट्रीब्यूट कर रही हैं। भारत भी आज women led development के मंत्र के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है।
पीएम ने कहा, भारत और न्यूजीलैंड का फ्यूचर आपस में जुड़ा हुआ है। इसका एक उदाहरण स्पेस सेक्टर भी है। भारत का चंद्रयान जब मून के साउथ पोल पर लैंड किया, उस दिन पूरा न्यूजीलैंड खुशी से नाच रहा था, और उस दिन हम सबको गर्व हुआ। और इस सक्सेस में न्यूजीलैंड की टेक्नोलॉजी का भी योगदान रहा है। ये ट्रेड एग्रीमेंट हमारे विकसित भारत की यात्रा को गति देगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के बिजनेस को नए अवसर देगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और बहुत बड़ी समानता है। ये समानता, हमारे indegenous culture की है… ndigenous culture को celebrate करने, उसको संरक्षण देने की है।
साथ ही कहा, वैश्विक चुनौतियों के बीच आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है… वो अभूतपूर्व है। भारत आज दुनिया का fastest growing major economy है। भारत, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। भारत मोबाइल डेटा कंजप्शन में दुनिया के अग्रणी देशों में है। आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है। आज का भारत, दुनिया को विकास का नया मॉडल भी दे रहा है। आज भारत में यूपीआई के माध्यम से हर महीने अरबों के डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। ड्रोन टेक्नोलाजी और स्पेस इकोनॉमी में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
पढ़ें :- मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के महिला व दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर किया बेनक़ाब : मल्लिकार्जुन खड़गे