Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्राम पंचायत मुडेहरा की सड़क बनी परेशानी का सबब,मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची गुहार

ग्राम पंचायत मुडेहरा की सड़क बनी परेशानी का सबब,मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची गुहार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नईकोट रेलवे स्टेशन और आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। ग्राम पंचायत मुडेहरा के समाजसेवी देशदीपक पांडेय ने इस समस्या को मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

ग्रामीणों ने बताया कि गजरही ढाले से नईकोट रेलवे स्टेशन तक जाने वाली करीब 200 मीटर सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। राहगीरों और स्कूली बच्चों के गिरकर घायल होने की घटनाएं भी कई बार हो चुकी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अब तक मौके पर निरीक्षण तक नहीं पहुंचे हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।

गांव के लोगों – देशदीपक पांडेय, कृष्णा गुप्ता, प्रिंस अग्रहरी, विकास गुप्ता, विपिन अग्रहरी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने को मजबूर होंगे।

 

पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

 

 

पढ़ें :- पीएम मोदी, बोले-मोबाइल पर थोड़ी मिट्टी डालो,फोन तुरंत देता है उसकी गुणवत्ता रिपोर्ट, राहुल गांधी ने कहा Teleprompter से नज़र हटी, दुर्घटना घटी!
Advertisement