Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूरे देश पर RSS-BJP की विचारधारा थोपी जा रही, 14-15 साल की बेटियों से मंगवाई जा रही माफी: डिंपल यादव

पूरे देश पर RSS-BJP की विचारधारा थोपी जा रही, 14-15 साल की बेटियों से मंगवाई जा रही माफी: डिंपल यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि जनता भाजपा सरकार से निराष और नाराज है। जिस तरह अयोध्या के प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी हुई, जमीन के घोटाले हुए, हर स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। उसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में जो गुप्तदान दिया, चढ़ावा दिया था, चंदे का पैसा दिया था, वह आखिर कहां गया? कौन से संगठनों को चलाने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। जनता इसका जवाब चाहती है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-' भारत के भविष्य को माफ करने वाले वो होते हैं कौन? इस सोच के पीछे है RSS का खतरनाक विचार

संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि पूरे देश पर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा थोपी जा रही है। जेन जी बच्चों ने इसी विचारधारा को तोड़ने का काम किया था, इसीलिए भाजपा सरकार जेन जी को इतना प्रताड़ित कर रही है। बेटियों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। नाबालिग बेटियों और उनके परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन महिलाओं को अपनी विचारधारा से चलाना चाहते हैं।

डिंपल यादव ने कहा कि, छात्रों का आंदोलन इस बात पर खत्म हुआ था कि किसी भी बच्चे पर, बेटियों पर एफआईआर नहीं होगी, तो आखिरकार एफआईआर हुई क्यों? भाजपा सरकार अपनी बात से पीछे हट गई, धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि, बच्चे कोर्ट के आदेश पर बरी हुए थे। लेकिन अब 14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवाई जा रही है। आरएसएस सबको अपने ढंग से चलाना चाहता है, यह उसकी बहुत ही छोटी सोच है।

 

पढ़ें :- यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना का बड़ा एक्शन, सपा विधायक सचिन यादव को मॉनसून सत्र से किया निष्कासित
Advertisement