लखनऊ। लखनऊ में यूपी 112 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उच्चीकृत PRV का फ्लैग ऑफ एवं वातानुकूलित हेलमेट वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कानून के राज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सम्मान व विश्वास का प्रतीक बनाया। प्रदेश को एक नई पहचान देने के साथ ही निवेश व व्यापार की नई संभावनाओं, विकास और रोजगार के एक नए युग में उत्तर प्रदेश को ले जाने का काम भी किया।
पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, अब प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों को इतने बजे होगी छुट्टी
इसके साथ ही कहा, अगर आधुनिकीकरण नहीं हुआ तो पुलिस फोर्स पिछड़ जाएगी। जिसका कानून के राज पर खतरनाक असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजी कांफ्रेंस में स्मार्ट पुलिसिंग के जो सूत्र बताए थे, हमें उनका अनुसरण करना है। पुलिस को मॉडर्न होने के साथ मोबाइल होना पड़ेगा।
उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में अपनी नई पहचान कायम की है। यूपी को भी नई पहचान दिलाई है। सात वर्षों में प्रदेश में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है।