Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व…’ बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार को घेरा

‘यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व…’ बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार को घेरा

By Abhimanyu 
Updated Date

Mayawati’s statement on law and order in UP: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में कानून व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने रविवार को कहा कि यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के नए प्रमुख राजीव कृष्ण के लिए कानून व्यवस्था को स्थापित करना एक बड़ी चुनौतीपूर्ण होगा।

पढ़ें :- PET-2026 के चलते महराजगंज के इन क्षेत्रों में आज शैक्षणिक अवकाश

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश के विभिन्न राज्यों में से ख़ासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहाँ कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।’ उन्होंने लिखा, ‘ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुँचाने का बड़ा चैलेन्ज। राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी।’

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, ‘वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहाँ की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, किन्तु इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित?’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Advertisement