Asia Cup 2025 Schedule: भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवादों और मौजूदा राजनीतिक तनातनी का असर क्रिकेट एशिया कप 2025 पर भी देखने को मिला है, लेकिन अब अनिश्चितताओं के बादल हटते हुए नजर आ रहे हैं। आज यानी शनिवार को एशियाई क्रिकेट परिषद इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। जोकि क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।
पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?
क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगता है कि सभी अड़चनें दूर हो गई हैं, और एशिया कप – जो लंबे समय से विवादों, कलह और बहसों में घिरा रहा है – अब पूरी तरह से पटरी पर है। कार्यक्रम की घोषणा अगले 24-48 घंटों में, या शायद शनिवार (26 जुलाई) से पहले ही हो जाने की संभावना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में ढाका में आयोजित एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC की मीटिंग के बाद एशिया कप को लेकर अब हालात सुधरते दिख रहे हैं और शेड्यूल की घोषणा महज औपचारिकता बनकर रह गई है।
एशिया कप का पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाने की उम्मीद है – आंशिक रूप से शनिवार को, और बाकी सोमवार को, या फिर सप्ताहांत में एक साथ जारी किए जाने की संभावना है। टूर्नामेंट 10 से 28 सितंबर तक आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि तारीखों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में दुबई और अबू धाबी के मेज़बान शहर होने की उम्मीद है।
बीसीसीआई, एशिया कप का निर्धारित मेज़बान है और शेड्यूल के अंतिम मसौदे पर काम कर रहा है। भारतीय बोर्ड ने एसीसी सदस्यों को सूचित किया था कि टूर्नामेंट को अंतिम रूप देने से पहले व्यावसायिक साझेदारों के साथ कुछ अनसुलझे मुद्दों को सुलझाना ज़रूरी है। अब बीसीसीआई द्वारा एसीसी के आधिकारिक मंच के माध्यम से इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है।