Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP सरकार की संचालित योजनाएं निभा रही हैं निर्णायक भूमिका, इससे आमजन का जीवन बदला और व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा: सीएम योगी

UP सरकार की संचालित योजनाएं निभा रही हैं निर्णायक भूमिका, इससे आमजन का जीवन बदला और व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में वैश्विक मानकों पर आधारित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के सापेक्ष Uttar Pradesh की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में यूपी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्रदेश ने सतत विकास के हर क्षेत्र में ठोस प्रगति की है। यह उपलब्धि केवल स्कोर का मामला नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाले परिवर्तन की पुष्टि है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

यूपी सरकार द्वारा संचालित योजनाएं, जैसे…हर घर जल योजना, हर घर बिजली योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, मिशन शक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मिशन कायाकल्प और ODOP ने SDG लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर साकार करने में निर्णायक भूमिका निभायी है। इन योजनाओं के माध्यम से आमजन का जीवन बदला है तथा व्यवस्था में भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा, बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियानों ने सामाजिक चेतना को नई दिशा दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच और ग्रामीण इलाकों में पोषण संबंधी सुधार सराहनीय है। सतत विकास लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर मिशन मोड में लागू किया जाए। ग्राम पंचायतों तक हर योजना की जानकारी पहुंचे और यह सुनिश्चित किया जाए कि अंतिम लाभार्थी तक उसका प्रभाव समय पर पहुंचे। SDG लक्ष्यों की प्राप्ति प्रत्येक विभाग, जनपद और पंचायत का साझा दायित्व है।

वहीं, इस दौरान सीएम योगी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2018-19 में 42 अंकों के साथ ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2023-24 तक 25 अंकों की वृद्धि के साथ 67 का स्कोर हासिल कर ‘फ्रंट रनर’ राज्यों की श्रेणी में प्रवेश किया है। वर्ष 2018-19 में SDG इंडेक्स में 29वें स्थान पर रहा #UttarPradesh वर्ष 2023-24 में 18वें स्थान पर आ गया है। यह प्रगति इस अवधि में किसी भी राज्य की सबसे बड़ी छलांग है। SDG इंडिया इंडेक्स में किसी एक राज्य द्वारा किया गया यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement