Team India New Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल महज टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़ाया गया है, यानी वह भारतीय टीम के साथ जून तक बने रहेंगे। ऐसे में बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश में जुट गयी है और बोर्ड की ओर से जल्द ही नए कोच के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने दी है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने कहा, ‘हम अगले कुछ दिनों में नए कोच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। साथ ही अगर वह दोबारा कोच बनना चाहेंगे तो अप्लाई करना होगा, वह ऐसा कर सकते हैं। साथ ही बीसीसीआई सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि नए कोच का कार्यकाल 3 सालों का होगा।इस दौरान उन्होंने द्रविड़ के दोबारा आवेदन कर कोच बनने की संभावनाओं की ओर इशारा किया, लेकिन उन्होंने विदेशी कोच के कयासों को खारिज नहीं किया है।